फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘गैरहाजिर मिले डॉक्टर सस्पेंड होंगे’

‘गैरहाजिर मिले डॉक्टर सस्पेंड होंगे’

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएगी। वह स्वयं अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे और कोई डॉक्टर अनुपस्थित मिला तो तत्काल निलंबन होगा।
विज्ञापन

वह सोमवार को गांधी मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह मेें बोल रहे थे। सूबे के मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल गृह जनपद आए सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं आगे बढ़कर अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे, जिससे व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ सके। यदि निरीक्षण के दौरान कोई चिकित्सक अनुपस्थित मिला, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी गरीब को उपचार को परेशान न होना पड़े, इसके लिए सीएम ने जिले के सभी ब्लॉकों में समाजवादी एंबुलेंस सेवा की वैन मुहैया कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही ट्रामा सेंटर का शिलान्यास होगा। जहां कहीं अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। कहा कि वह जिस मुकाम पर पहुंचे है इसके पीछे आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा सीएम अखिलेश यादव ने राज्यमंत्री बनाकर जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसके बखूबी निभाते हुए हर स्तर पर बेहतर सेवाओं के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने मिशन 2014 को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सांसद ऊषा वर्मा, विधायक श्याम प्रकाश, राजेश्वरी देवी, मुकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, जय प्रकाश, सरताज खां, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पदमराग पम्मू ने भी विचार व्यक्त कर सपा मुखिया एवं सीएम के प्रति आभार जताया। संचालन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंत्री टिंकू त्रिवेदी, बालेश्वर मिश्रा, व्यापारी नेता वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामा कुमार गुप्ता टीटू, प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed