{"_id":"37-118273","slug":"Hardoi-118273-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योजनाओं के क्रियान्वयन से ही विकास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योजनाओं के क्रियान्वयन से ही विकास’
Hardoi
Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का यदि ईमानदारी से क्रियान्वयन हो तो काफी विकास हो सकता है, पर इन योजनाओें पर भी ईमानदारी से काम नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायतें भी केंद्र तक पहुंच रही है। कहा कि स्वतंत्रता सेेनानी मन्ना लाल पांडेय की मूर्ति का अनावरण आज उनके द्वारा होना था, पर उसे रोक दिया गया।। यह उचित कदम नहीं है।
वह रविवार को अरुणा पार्क में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। पूर्व सीएम ने अरुणा पार्क में कल्पतरू और रुद्राक्ष का वृक्ष रोपित करने के बाद ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चोें ने देश भक्ति के गीत गाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में वह काफी कुछ करने का जज्बा रखते है। जिस कठिनाई से आजादी की लड़ाई लड़ी गई है, वह कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद को जिस तरह से विकास का सपना देखा गया था, वह पूरा नहीं हो सका। अभी यहां काफी कुछ करने की जरूरत है। स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर भोला सिंह, महादेव शुक्ल और रामभरोसे आर्य को शाल ओढ़ाकर व सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचएनएमएल तिलहरी ने स्वतंत्रता सेनानी स्मृतिका का विमोचन करते हुए सेनानियों के सपनों का भारत विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक रजनीकांत पांडेय ने कहा कि उन्हें फक्र है कि उनके पिता ने भी आजादी की लड़ाई लड़ी और हम सभी को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्र कराया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह, विजय पांडेय, अनिल सिंह वीरू, पारुल दीक्षित, रामप्रकाश अग्रवाल, त्रिलोकी सिंह गौर, केदार, हरिवंश सिंह आदि मौजूद थे। उधर, संडीला और कछौना में पूर्व सीएम एनडी तिवारी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इंसेट---
शिलापट पर लगा कागज हटाते ही पुलिस ने रोका
हरदोई। अरुणा पार्र्क में स्वतंत्रता सेनानी पंडित मन्नालाल पांडेय की प्रतिमा के अनावरण को लेकर पालिका प्रशासन और आयोजकों के बीच उपजे मतभेद से पालिका प्रशासन ने प्रतिमा के अनावरण पर रोक लगा दी थी, जिससे कार्यक्रम को परिवर्तित कर दिया गया था और शिलापट्टिका पर कागज चिपका दिया गया था। कार्यक्रम के दौरान माधौगंज के चेयरमैन अनुराग मिश्रा ने शिलापट पर लगा कागज हटाना शुरू कर दिया। यह देखते ही शहर कोतवाल ने उन्हें रोक दिया और समझा बुझाकर अलग किया। इतना ही नहीं तैनात सिपाहियों ने शिलापट पर दोबारा कागज चिपका दिया।