फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अमोनिया के रिसाव से अफरातफरी मची

अमोनिया के रिसाव से अफरातफरी मची

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे गंज क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उस पर काबू पाया। इस घटना से आस पास के लोगों ने आंखों में दिक्कत महसूस की।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के रेलवेगंज क्षेत्र में बने एक कोल्ड स्टोरेज के आसपास के लोगों में बीती रात करीब साढ़े दस बजे हड़कंप मच गया, जब लोगों की आंखों में जलन होने के साथ ही आंसू आने लगे। लोगों को अमोनिया गैस की गंध महसूस होते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अमोनिया गैस के रिसाव की जानकारी होने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया और उस पर नियंत्रण पाया। आसपास के बाशिंदों के मुताबिक करीब पंद्रह मिनट तक रिसाव होता रहा। लोगों के गैस के रिसाव के कारण काफी देर तक घरों के बाहर रहे।
विज्ञापन

घर के अंदर जाने की वह हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस बाबत जहां स्टोर में मौजूद कर्मचारी ने किसी भी घटना से इनकार किया, वहीं चौकी प्रभारी यदुनंदन यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया का रिसाव होता रहता है। उनका दावा था कि स्टोरेज के पास पड़े कूड़े को जला दिया गया था। उसमें मिर्चा पड़ा था। इसलिए लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। उन्होंने बताया कि कोई विशेष घटना नहीं थी। उधर, अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि पाइप से हल्का रिसाव होने पर उसे ठीक करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अमोनिया का मामूली रिसाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बाबत रसायन विज्ञान के प्रवक्ता केपी सिंह का कहना है कि अमोनिया गैस का प्रयोग आंसू गैस में किया जाता है। इससे लोगों की आंखों में जलन होने लगती है और आंसू निकल आते हैं। उन्होंने बताया कि अमोनिया गैस की अधिकता से आंखों पर अधिक असर पड़ता है। विज्ञान प्रवक्ता सतीश यादव ने बताया कि अमोनिया का असर जीव जंतु पर पड़ता है और इसकी अधिकता घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed