फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आंगनबाड़ी केंद्र बंद, तीन शिक्षक नदारद

आंगनबाड़ी केंद्र बंद, तीन शिक्षक नदारद

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सवायजपुर। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने धानीनगला गांव का निरीक्षण कर हकीकत जानी। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र बंद तथा तीन शिक्षक, पंचायत सचिव नदारद मिले।
विज्ञापन

बीडीओ विनोद श्रीवास्तव को प्राथमिक पाठशाला धानीनगला में प्रधानाध्यापक ब्रह्माशंकर, शिक्षा मित्र रामरहीश अनुपस्थित मिले। शिक्षा मित्र आशा लता मौजूद थीं। उसने बताया कि दोनों प्रशिक्षण लेने बीआरसी पर गए हैं लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण कुशवाहा ने बीडीओ से पूछा तो उनका कहना था कि कोई प्रशिक्षण नहीं चल रहा है। यहां मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनता मिला। आंगनबाड़ी केंद्र कई माह से बंद होने की बात ग्रामीणों ने बताई। कार्यकत्री रानी देवी कभी भी केंद्र नहीं चलाती है। छात्रवृत्ति तथा ड्रेस का वितरण यहां हो चुका था। जूनियर हाईस्कूल में ड्रेस का वितरण नहीं हुआ है। बाउंड्रीवाल अधूरी है। यहां 216 बच्चों के सापेक्ष 100 बच्चे ही मौजूूद मिले। हेडमास्टर कृष्ण मुरारी अवकाश पर बताए गए लेकिन शिक्षक रविंद्र सिंह उनका अवकाश का प्रार्थना पत्र भी न दिखा सके। प्राथमिक पाठशाला खूटेपुर मूें 50 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां तैनात शिक्षक कभी नहीं आने की बात प्रधान राजकिशोर ने बताई। ड्रेस वितरण व वजीफा बच्चों को न मिलने की बात बीडीओ से कही। बीडीओ ने धानीनगला में मनरेगा योजना के तहत मुख्य मार्ग से रामनरेश के मकान तक 50 मीटर खड़ंजा कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई। इस कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश प्रधान को दिए तथा पानी के निकास के लिए नालियों की मरम्मत को कहा। पंचायत सचिव नीरज अनुपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान राजकिशोर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह, तकनीकी सहायक इंदीवर तिवारी आदि मौजूद रहे। इस बाबत बीडीओ ने अपनी निरीक्षण आख्या सीडीओ को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed