फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीसी व कंप्यूटर आपरेटर को नोटिस जारी

डीसी व कंप्यूटर आपरेटर को नोटिस जारी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मिड-डे मील में गड़बड़ी पर जिला समन्वयक व कंप्यूटर आपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। व्यवस्था दुरुस्त न होने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में मिड-डे मील योजना के तहत दो सौ से अधिक विद्यालयों में भोजन नहीं बन रहा है। विद्यालयों में कनवर्जन कास्ट और खाद्यान्न समय से नहीं भेजा जा रहा है और रसोइयों का मानदेय भी अभी तक नहीं भेजा गया है। जिलाधिकारी ने डीसी व कंप्यूटर आपरेटर का नवंबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया था। मगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इस पर बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने डीसी मंजू यादव व कंप्यूटर आपरेटर अतुल श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा कि यदि सात दिन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में खाना न बनने की सूचना आ रही है। उनकी सूची निकाल कर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए और भोजन न बनने का कारण पता लगाया जाए । ताकि व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed