{"_id":"37-107436","slug":"Hardoi-107436-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिलों से 22 सौ कन्याओं का नहीं भेजा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिलों से 22 सौ कन्याओं का नहीं भेजा सत्यापन
Hardoi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश सरकार ने दुबारा कन्या विद्या धन की शुरुआत बहुत जोरशोर से की है। इसके बाद भी इस योजना पर अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल यह है कि 21 जिलों से बालिकाओं के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं आई है। गैर जनपद को विभाग की ओर से आवेदनों की सूची भेजी जा चुकी है। इससे योजना का लाभ उनको मिलना मुश्किल लग रहा है। गैर जनपद की 2202 बालिकाओं के कन्या विद्याधन पर फिलहाल सत्यापन का ग्रहण लगता नजर आ रहा है।
2202 बालिकाएं गैर जनपदों की रहने वाली हैं और वर्ष 2012 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जिले के विभिन्न विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। इन गैर जनपदों की बालिकाओं में बरेली की 15, बाराबंकी की 10, बदायूं की 1, बागपत की 1, बांदा की 1, उन्नाव की 968, शाहजहांपुर की 205, रायबरेली की 2, सम्भल की 1, पीलीभीत की 12, मैनपुरी की 3, मुजफ्फर नगर की 2, पंचशील नगर की 1, लखनऊ 34, लखीमपुर खीरी 209, कानपुर 85, सीतापुर 378, कन्नौज 190, फर्रुखाबाद 80, इटावा 3, फैजाबाद की 1 है। सूत्रों के मुताबिक इन बालिकाओं के जिलों को सत्यापन सूची भेजी गई थी। मगर एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी सत्यापन रिपोर्ट नहीं आई है जबकि कन्या विद्याधन के लाभार्थियों की सूची जारी होने वाली है। ऐसे में फिलहाल इन 2202 बालिकाओं को कन्या विद्याधन का लाभ मिलने पर सत्यापन का रोड़ा सामने आ गया है।
अधिकारी बोले
हरदोई। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि सत्यापन चल रहा। गैर जनपद को सत्यापन भेजे गए हैं। अभी तक गैर जनपद से सत्यापन नहीं आए हैं। सत्यापन पूर्ण होने पर सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कन्या विद्या धन के लिए इंतजार खत्म, जारी होगी पहली सूची