फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कुपोषितों के लिए बनाया गया 10 बेडों का वार्ड

कुपोषितों के लिए बनाया गया 10 बेडों का वार्ड

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय में अब कुपोषित बच्चों के लिए अलग वार्ड बना दिया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कर जिलाधिकारी ने वार्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार प्रसार करने और कैंपों का आयोजन के साथ ही चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में प्रगति लाई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों की उपस्थिति बनाई रखी जाए। चिकित्सकों के निर्धारित समय से ओपीडी में मरीजों को देखने और अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्हाेंने ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। उन्होेंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही कुपोषित बच्चों के लिए अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनुराग भार्गव ने बताया कि कुपोषित बच्चों की अलग से देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय में 10 बेड का एक वार्ड बनाया गया है। जहां पांच वर्ष की उम्र तक के अति कुपोषित बच्चों की देखभाल एवं खानपान की व्यवस्था की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि गांव में एएनएम नियमित रूप से टीकाकरण करें तथा आशाएं अपनी तैनाती स्थल पर मौजूद रह कर कार्य करें। बैठक में यूनीसेफ प्रतिनिधि डा. संगीता, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला व पुरुष, डा. चंद्रा सहित सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed