{"_id":"37-107185","slug":"Hardoi-107185-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर दौड़ में रमेश व मंजू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर दौड़ में रमेश व मंजू अव्वल
Hardoi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौसगंज। 64 वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन कार्यक्रम समारोह में पहुंचे एमएलसी राम कुमार कुरील व जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव ने भाग ले रहे प्रतिभागियों की हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक क्षमता के साथ बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है।
क्षेत्र के पटेल बताशो राजरानी इंटर कालेज में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन पांच हजार मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग के बालक रमेश वर्मा प्रथम व विजय द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मंजू देवी प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद में एकता तिवारी प्रथम, आरती तिवारी द्वितीय व चक्र क्षेपण में नीलम प्रथम व क्षमा दूसरे स्थान पर रही। तीन हजार मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में बालक धर्मेंद्र कुमार प्रथम व बालिका वर्ग में कुंती देवी प्रथम स्थान पर रहीं। चक्र क्षेपण में सुफियान प्रथम व ऊंचीकूद में जूनियर अनुपम देवी प्रथम रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से पीवीआर इंटर कालेज व बीबीएम इंटर कालेज भरावन दूसरे स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता एएसडीडी इंटर कालेज प्रथम व वीबीएम इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहे। भजन प्रतियोगिता में पीबीएम इंटर कालेज प्रथम व एएसडीडी इंटर कालेज दूसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को एमएलसी व डीआईओएस ने पुरस्कृत किया। वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कालेज हरदोई की कक्षा छह की 10 वर्षीय छात्रा इकरा खान ने पांच हजार मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में भाग लिया और चौथे स्थान पर रही। इस प्रतिभागी को प्रबंधक के पति डा. धीरेंद्र सिंह ने उत्साहवर्धन पुरस्कार दिया। प्रबंधक रूचिता सिंह व प्राचार्य आरएस बंधू ने छात्रा के कौशल की प्रशंसा की।