{"_id":"37-107181","slug":"Hardoi-107181-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति परीक्षा में 20 छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति परीक्षा में 20 छात्रों का चयन
Hardoi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
माधौग्ंाज। सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज गौसगंज के संस्थापक लाल सिंह व सरला सिंह की स्मृति में छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। परीक्षा में अव्वल आए 20 छात्रों का चयन कर 2000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा में 600 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया था। आज हुई अंतिम चयन परीक्षा में 100 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। गुरुवार को सुभाष इंटर कॉलेज जलिहापुर के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, सुभाष इंटर कॉलेज तेरवा दहिगवां में प्रधानाचार्य ज्ञानदत्त, एसडीडी इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा में प्रधानाचार्य तुलसीराम ने बीएन इंटर कॉलेज मल्लावंा में प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इंटरव्यू और निबंध प्रतियोगिता में चयनित 20 छात्र/छात्राओं को 1 जनवरी 2013 को सुभाष इंटर कॉलेज जलिहापुर में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन