{"_id":"37-107175","slug":"Hardoi-107175-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन न मिलने पर छात्राओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन न मिलने पर छात्राओं का हंगामा
Hardoi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को भोजन न बनने पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने शाम चार बजे भोजन बनवा कर बच्चियों को खिलाया। बच्चियों ने खाने में हरी सब्जियाें के साथ ही दैनिक वस्तुएं भी नहीं मिलने की शिकायत की है।
स्कूल भवन के निर्माण तक फिलहाल राजकीय बालिका विद्यालय परिसर में बने छात्रावास में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दोपहर दो बजे तक भोजन न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हंगामे की खबर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश जोशी स्कूल पहुंचे और उन्होंने इस बाबत जानकारी ली। उन्हाेंने बताया कि स्कूल की चीफ वार्डेन भावना गुप्ता अवकाश के बाद से अब तक विद्यालय नहीं लौटीं हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार्ज रिशी श्रीवास्तव को दिया गया है और उनसे खाना आदि समय से बनवा कर बच्चियों को खिलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इस मामले मेें रिशी श्रीवास्तव ने बताया कि राशन खत्म है। इस पर जोशी ने कहा कि कल तक इसकी व्यवस्था भी करवा दी जाएगी। इस संबंध में छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दैनिक वस्तुएं तेल साबुन आदि नहीं मिलता है। खाने में मीनू का कोई ख्याल नहीं रखा जाता। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा इसके लिए रसोइया को निर्देशित कर दिया है। साथ ही चीफ वार्डेन के बारे में बताया कि अवकाश के बाद 19 नवंबर से गैर हाजिर हैं। इस की रिपोर्ट ऊपर भेजी जा रही है।