फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘यातायात का सही ज्ञान किताबों में नहीं प्रैक्टिकल में है’

‘यातायात का सही ज्ञान किताबों में नहीं प्रैक्टिकल में है’

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतरौली (हरदोई)। आजकल देखा जा रहा है कि स्वाभाविक मौतों की तुलना मेें सड़क दुर्घटना से अधिक हो रही है। इसे नियंत्रित करना समाज हित में जरूरी है। यातायात का सही ज्ञान किताबों के बजाय प्रैक्टिकल से मिलता है। यह बात थानाध्यक्ष बीपी यादव ने जगसरा के दयाशंकर पब्लिक स्कूल में यातायात शिविर में दी। उधर, सवाल पर जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों को ब्लैक बोर्ड की मदद से यातायात के टिप्स दिए। एसओ ने वाहन, ट्रैफिक लाइट व सिगनल, स्टाप लाइन, हाथ का संकेत, वाहन की रफ्तार, हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता, रोड चिह्न, वाहन चलाने का अधिकार व लाइसेंस बनवाने की विधि व उसके मानक, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने पर पाबंदी, सड़क पार करते समय बच्चों का हड़बड़ाहट में भागना, स्कूल वाहनों के मानक समेत कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इधर, जनता इंटर कालेज में यातायात ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा सात की मीरा और कक्षा दस के अंकुर को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को सौ-सौ रुपए का पुरस्कार एसओ की तरफ से दिया गया। अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रबंधक हनुमान दीन पांडे ने कहा कि यातायात का ज्ञान स्कूली बच्चों को देकर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इससे समाज में पुलिस की छवि सुधरेगी। इस मौके पर नरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश पाल सिंह, ओपी सिंह, विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। दोनों कालेज के दो हजार से अधिक बच्चों ने यातायात का ज्ञान सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...सर हमारे गांव में दारू बनती है
अतरौली (हरदोई)। जनता इंटर कालेज भरावन में यातायात ज्ञान शिविर का समापन करने के बाद थानाध्यक्ष बीपी यादव ने छात्र व छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर 9454403550 बताते हुए कहा विभिन्न गांवों के बच्चे अपने गांव में कच्ची दारू के निर्माण समेत किसी भी प्रकार के अपराधिक घटना की सूचना उन्हें सीधे बता सकते हैं। इतना सुनते ही छात्र व छात्राओं ने एसओ का नंबर अपने हाथों पर लिख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed