{"_id":"37-107047","slug":"Hardoi-107047-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर के गार्ड को घायल कर माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर के गार्ड को घायल कर माल उड़ाया
Hardoi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मोबाइल टावर पर तैनात सुरक्षा गार्ड और उसके भाई को घायल कर चोरों ने हजारों रुपये का माल पार कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत है। सूचना पुलिस को दी गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बाला जी मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर टावर से बैटरी ले जा रहे थे जिसकी आहट लगने पर टावर में मौजूद सुरक्षा गार्ड नीरज सिंह जग गया। उसने उन लोगों को ललकारा तो चोरों ने उस पर हमला बोल दिया। मोबाइल टावर पर सुरक्षा गार्ड का भाई भी आया था। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी। सुरक्षा गार्ड नीरज सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम उसका भाई मधुर उसे मिलने आया था। रात होने के कारण वह भी वहीं पर रुक गया। हम लोग सो रहे थे। तभी अचानक आहट लगी तो देखा कुछ लोग बैट्री खोल कर ले जा रहे थे। जब उसने उनको ललकारा तो उन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसने बताया कि उसके भाई मधुर के पहुंचने पर उस पर हमला कर दिया। नीरज ने बताया कि चोर 24 बैटरी और दो मोबाइल ले गए। घायलोें को बुधवार को जिला अस्पताल लाकर इलाज कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश चन्द्र जौहरी ने बताया कि नरेश चन्द्र को पिछले साल बैटरी चोरी के मामले में पकड़ा था। उसके घर से बैट्री बरामद हुई थी। उसका उसके साथियों के साथ विवाद हुआ इसी में वह घायल हो गया। उसने इस मामले में कई नाम बताए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। टावर की बैट्री उसी के द्वारा गायब की गई है जिसकी जांच की जा रही है।