{"_id":"37-106094","slug":"Hardoi-106094-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों और ट्रेनों की भीड़ से लोग बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों और ट्रेनों की भीड़ से लोग बेहाल
Hardoi
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। भाईदूज पर अपने भाईयों को टीका करने तथा अपनी बहनों से मिलने की भाइयों में काफी जल्दी रही। इस वजह से बसों और ट्रेनों में काफी भीड़भाड़ नजर आई। ऐसे में लोगों को यात्रा करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण ट्रेन व बसें भी काफी लेट रहीं जिसने भी यात्रियों को परेशान कर दिया। ट्रेनों के आगमन में कई घंटे देरी के कारण रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रही, वहीं बस अड्डे पर पैर रखने को जगह नहीं मिली।
यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेन और बसें लेट भी रहीं। ऐसे में घर जाने की जल्दी में यात्रियों ने अन्य माध्यमों का भी सहारा लेकर सफर पूरा किया। रोडवेज समेत प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दी। लोग घंटों बस अड्डे पर बैठे इंतजार करते रहे। यह आलम दोपहर बाद शाम तक देखने को मिला। वहीं ट्रेनों में भी यात्रियों को बैठना तो दूर खड़े होने के लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि ट्रेनों की लेट लतीफी ने भी लोगों को काफी रुलाया। अप और डाउन रूट पर आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। रेलवे टिकट काउंटर भी काफी लंबी लाइन लगी रही। जिन पर यात्रियों को काबू करने के लिए जीआरपी के कर्मचारियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।