फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मुसलमानों में सियासी समझ की कमी: अयूब

मुसलमानों में सियासी समझ की कमी: अयूब

Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब ने कहा कि मुस्लिमों को सियासत समझ में आ जाए तो आज सत्ता की चाबी उनके हाथों में होती जिन मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को सत्ता दिलाई आज उन्हीं पर सबसे ज्यादा जुल्म हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि पीस पार्टी सत्ता में आई तो नौकरियों में आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया जाएगा। वह मोहल्ला नईबस्ती में एक जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मस्जिद अंसारगंज के निकट हुए कार्यक्रम में डा. अयूब ने कहा कि हमारी पार्टी ने मुल्क में इतिहास रचा और पहली ही बार में पार्टी के चार प्रत्याशी विधायकी जीते। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर यकीन करने वाले मुसलमानों को आज उसी की हुकूमत में सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। यही वोट अगर पीस पार्टी के हिस्से में आए होते तो हम आज शासन सत्ता में एक मजबूत स्थिति में रह कर कौम की वकालत कर रहे होते। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में सियासी समझ की कमी है। हम केवल सत्ता प्राप्ति को ही अपनी राजनीति का उद्देश्य बनाए हुए हैं। जबकि सियासत हुकूमत हासिल कर लेने के साथ ही उसे सफलता के साथ चलाने को ही कहा जाता है। उन्होंने अपनी हालत को बदलने के लिए मुसलमानों से बेदार होने की अपील के साथ कहा कि विश्वस्तरीय राजनीति में दिमाग लगाने के बजाय हमें अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए फिक्रमंद होना चाहिए। साथ ही उन्होंने सपा के चुनावी घोषणापत्र का हवाला देकर उसकी वादाखिलाफी भी याद दिलाई। उन्होंने मजहब के नाम पर सियासत करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारा मिशन इंसानियत की सेवा करना है। इस मौके पर आरए अर्कवंशी, वेद प्रकाश चौरसिया व अशोक वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले डा. अयूब का यहां पहुंचने पर शेखू अंसारी, रफीक अंसारी, अरशद, इलियास कुरैशी, अंजर, मुनीर अहमद, मोहम्मद अजीम, अजीजुर्रहमान, सत्तार आदि ने फूल मालाएं पहन कर स्वागत किया। संचालन लोकसभा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने किया। इसके अलावा डा. अयूब ने गोपामऊ, पण्डरवा, जाजूपारा, अब्दुल्लानगर व देहलिया में भी जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed