फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   98 centers to be opened from today, wheat procurement from Wednesday

आज से क्रियाशील होंगे 98 क्रय केंद्र, बुधवार से होगी खरीद

Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
98 centers to be opened from today, wheat procurement from Wednesday
हरदोई। लॉकडाउन के चलते इस बार जनपद में गेहूं खरीद निर्धारित समय से 15 दिन की देरी से बुधवार से शुरू होगी। सोमवार से सभी स्वीकृत क्रय केंद्रों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद जनपद स्तर पर खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन हो गया है। इसी क्रम में शासन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को भी 15 दिन के लिए टाल दिया था। नये आदेश के मुताबिक अन्य जनपदों के साथ ही हरदोई में भी 15 अप्रैल, बुधवार से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। शनिवार को खाद्य विभाग के प्रभारी प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी व खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने इस संबंध में वीडियों कांफ्रेसिंग कर अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया। जिले में स्वीकृत सभी 98 क्रय केंद्र क्रियाशील कराने के निर्देश दिए और सभी केंद्रों पर बुधवार से खरीद शुरू कराने को कहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि डीएम द्वारा जनपद में खाद्य विभाग समेत पांच एजेंसियों के कुल 98 क्रय केंद्र खोले जाने स्वीकृति दी गई है। सभी केंद्र सोमवार को क्रियाशील करा दिए जाएंगे, बुधवार से केंद्रों पर खरीद भी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

टोकन ऑनलाइन जारी होंगे, मैसेज भेज बुलाए जाएंगे किसान
हरदोई। क्रय केंद्रों पर किसानों की अनावश्यक भीड़ न जुटे और किसानों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन के निर्देश पर किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण के बाद टोकन जारी किया जाएगा। उन्हें मैसेज भेजकर केंद्र पर बुलाया जाएगा और बिना किसी असुविधा के उनकी उपज की प्राथमिकता पर तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 लाख 46 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य
हरदोई। शासन द्वारा जनपद को गत वर्ष की सापेक्ष इस वर्ष भी 1 लाख 46 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद का लक्ष्य का एजेंसी व केंद्रवार आवंटन किया जा रहा है।
इंसेट
इन एजेंसियों के स्वीकृत हुए इतने केंद्र
क्रं. एजेंसी केंद्र
1. विपणन विभाग 15
2. पीसीएफ 51
3. एसएफसी 06
4. पीसीयू 22
5. एग्रो 02
6. एफसीआई 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed