फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   95 lakh will speed up the renovation of two routes

Hardoi News: 95 लाख से दो मार्गों के नवीनीकरण में आएगी तेजी

Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
95 lakh will speed up the renovation of two routes
- हरदोई-बावन-सवायजपुर और बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग पर कराया जा रहा है काम
विज्ञापन

- शासन ने दूसरी किस्त में दिए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए शासन ने मार्गों को भी सुदृढ़ बनाए जाने की व्यवस्था दी है। शासन ने दो मार्गों की कराई जा रही मरम्मत के लिए दूसरी किस्त में 95.00 लाख से अधिक रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिल जाने मार्गों की मरम्मत में तेजी आएगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों की सतह सुधार और मरम्मत कराए जाने के प्रस्ताव शासन को दिए थे। शासन की ओर से काम कराए जाने की स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त के रुपये भी दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर काम कराए जाने के साथ ही मांग पर शासन ने दूसरी किस्त के भी रुपये दे दिए।
विज्ञापन

शासन की ओर से हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग पर दो स्थानों पर सतह सुधार के काम के लिए दूसरी किस्त में 65 लाख और बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग की मरम्मत के लिए दूसरी किस्त में 30 लाख से अधिक रुपये दिए हैं। जिससे इन मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग पर दो स्थानों पर नौ किलोमीटर में सतह सुधार के लिए दूसरी किस्त में 65,07,000 रुपये दिए हैं। जबकि पहली किस्त में 10,26,36,000 रुपये मिले थे। ऐसे ही बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग पर कराए जा रहे काम के लिए दूसरी किस्त में 30.74 लाख रुपये दिए हैं, जबकि पहली किस्त में 2,72,26,000 रुपये मिले थे। बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग के बन जाने से जिले के लोगों को शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद आने-जाने में आसानी होगी।

पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके मौर्य ने बताया कि काम करीब-करीब पूरा करा लिया गया है। दूसरी किस्त मिलने से बाकी काम भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। रुपये मिलने से चालू वित्तीय वर्ष में ही भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed