{"_id":"66ad20ce4a99e5a02703bb36","slug":"93-thousand-rupees-were-cheated-from-a-youth-by-posing-as-ed-and-vigilance-officer-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117859-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ईडी और विजिलेंस अफसर बनकर युवक से 93 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ईडी और विजिलेंस अफसर बनकर युवक से 93 हजार ठगे
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में सेंट थेरेसा स्कूल बाईपास के पास एक परिसर में ईडी और विजिलेंस के अफसर बनकर 93 हजार रुपये एक युवक से ठग लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के चिंताखेड़ा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी ब्वाय है। बीती 27 जुलाई को कार्यालय में तीन युवक आए। कंपनी के मैनेजर वरुणेश शर्मा ने फोन कर रवि को बताया कि कार्यालय में आ जाओ। कार्यालय पहुंचने पर पहले से मौजूद तीन लोगों ने रवि को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से मना किया तो आरोपियों ने खुद को ईडी और विजलेंस से जुड़ा बताया।
10 लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। रवि ने रुपये नहीं दिए तो कार से यह लोग रवि का जबरन ले गए। इसके बाद रवि ने 73 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से आरोपियों को दिए। उसके पास से 20 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद वरुणेश शर्मा को फोन पर बताया कि काम हो गया और रवि को छोड़कर भाग गए। संडीला कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।