{"_id":"66e483bb92eb43efe10bcab3","slug":"90-mm-of-rain-fell-in-24-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1002-119674-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 24 घंटे में 90 मिलीमीटर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 24 घंटे में 90 मिलीमीटर हुई बारिश
विज्ञापन
हरदोई। 24 घंटे में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे पूरा शहर जलमग्न हो गया। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वेधशाला में 24 घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ।
मौसम में बुधवार से बदलाव नजर आ रहा था। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी। मगर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो पूरी रात होती रही। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
शहर के महात्मा गांधी मार्ग, रामदत्त चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर मार्ग, नघेटा रोड, अशराफ टोला, नुमाइश पुरवा, आवास विकास, गल्ला मंडी सहित जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार 24 घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेधशाला प्रभारी के अनुसार बारिश होने के आसार है।
हरियावां। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण गन्ना की फसल पलट गई। गन्ना किसानों को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही गन्ना की पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक गांव गन्ना की मुख्य फसल की जाती है। इसमें पानी की अधिक जरूरत रहती है, लेकिन जब पानी अधिक होने के कारण इसमें नुकसान भी अधिक होता है। तेज बारिश के साथ हवा के गन्ना पलटने से फसल चौपट हो गई। इससे 15 से 20 प्रतिशत कम होने की आशंका लगाई जा रही है। चीनी मिल महाप्रबंधक प्रदीप त्यागी ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी।