फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   90 kray kendron mein aaj se khareeda jaega gehoon

90 क्रय केंद्रों में आज से खरीदा जाएगा गेहूं

Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
90 kray kendron mein aaj se khareeda jaega gehoon
हरदोई। शासन के निर्देशानुसार सरकारी क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं का समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने जा रही है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 सौ रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा भी खेतों से गेहूं की कटाई और गहाई करने के बाद गेहूं को बेचने की तैयारियां की जा रही हैं। अफसरों का दावा है कि जिले में अभी तक 90 सेंटर खोले जा चुके है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की नोडल एजेंसी के डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए तय मानकों के अनुसार नमी 12 प्रतिशत तक अनुमन्य होगी, जबकि क्षतिग्रस्त दाने दो, किंचित क्षतिग्रस्त दाने चार, सिकुडे़ एवं टूटे दाने छह, अन्य अनाज दो व विजातीय तत्व पौन प्रतिशत तक अनुमन्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ज्यादा प्रतिशत होने पर गेहूं रिजेक्ट हो जाएगा। बताया कि सेंटरों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हुए अपना विवरण आधार नंबर, बैंक खाता, आईएफएस कोड, खतौनी आदि दर्ज कराकर इनकी प्रतियां साथ रखनी होंगी।
रजिस्ट्रेशन के समय दिए जाने वाले आधार नंबरों के अनुसार गेहूं की तौल के समय सेंटर पर ई-मशीन से वेरिफिकेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार नंबर लिंक के जरिए भुगतान भी होगा।
बताया कि 759 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण 15 मार्च से चल रहा है, जो सेंटर चालू रहने तक जारी रहेगा।
सौ क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने पर किसानों की भूमि का अनिवार्य रूप से सत्यापन होगा। बताया कि सामान्य रूप से अवकाश के दिनों को छोड़कर गेहूं की तौल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
यहां बनाए गए केंद्र
तहसील क्षेत्र में शहर में लखनऊ चुंगी के पास स्थित गल्ला मंडी परिसर में सात केंद्र के अलावा, भदैचा, फतियापुर, फर्दापुर, सकरा, ऐजाफार्म, दौली, बावन, जिगनिया कला, कोटरा,
बेहटामुर्तजाबक्श, वाजिदपुर, करीमनगर सुनौआ, बहपुरा बदौली, डही, सहकारी शीतगृह हरदोई शहर, सहकारी समिति बदौली मंडी, थमरवा-रहीमपुर आदि स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं।
शाहाबाद तहसील क्षेत्र में गल्लामंडी शाहाबाद नगर परिसर में पांच केंद्रों के अलावा भदेउना, रेभामुरादपुर, पिहानी, पिपरी, मुडरामऊ, मिश्राना, शाहपुरनाऊ सरैया, बरगदिया, कछेलिया आदि में भी सेंटर बनाए गए हैं।
सवायजपुर तहसील क्षेत्र में लमकन, मुडरामऊ, मैकपुर, पचदेवरा, हरपालपुर-ककरा, पलिया-शेखापुर, चकौती, ललुआपुर, आमतारा, मिरगांवा आदि। बिलग्राम तहसील क्षेत्र में सांडी मंडी में आठ,
माधौगंज मंडी में पांच केंद्र के अलावा परसोला गनीपुर, बिलग्राम, राघवपुर-बाबटमऊ, रूदामऊ-पिलखना, भिठाई, पुरवायां, दारूकुंइया आदि पर सेंटर बनाए गए हैं।
संडीला तहसील क्षेत्र में मंडी परिसर में तीन केंद्रों के अलावा अहीर, जामू, गंगऊ, मोहम्मदपुर, बेरूआ, पलियाराय सिंह, सर्वा, कासिमपुर, सरेहरी, बडागांव, कछौना पतसेनी, महरी, गाजू, बफर गोदाम संडीला, ककराली मुन्नूखेडा आदि केंद्र हैं।
हेल्प लाइन नंबर
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि किसानों की सहायता के लिए तहसील बार कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं। इन टेलीफोन नंबरों एवं मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर शिकायत एवं सूचना दी जा सकती है।
सदर तहसील क्षेत्र - 9454125875, 8840463912
शाहाबाद - 9450858729
सवायजपुर - 7007634503
बिलग्राम - 9453897484
संडीला - 9628930000
विपणन विभाग - 7007802899
एडीएम आफिस - 05852- 232211
पिछले साल एक लाख 46 हजार एमटी हुई थी खरीद
शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से किसानों से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की जानी है। इसके लिए शासन ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निर्धारण करने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।

इस क्रम में जिले में गेहूं क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। पिछले वर्ष करीब 119 सेंटर कई एजेंसियों के बनाए गए थे। जिनमें 115 सेंटरों के माध्यम से एक लाख 46 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed