फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   89 Gram Panchayats neither executed the work nor spent the funds.

Hardoi News: 89 ग्राम पंचायतों ने न कराया काम और न किए रुपये खर्च

Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
89 Gram Panchayats neither executed the work nor spent the funds.
हरदोई। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने 89 ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में न तो काम कराए और न ही भुगतान किया। राज्य वित्त आयोग की मद में काम और खर्च न किए जाने से जिले की स्थिति पिछड़ी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास और सामग्री आदि की खरीदारी के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न मदों में रुपये दिए जाते हैं। इससे पंचायतें कार्ययोजना के मुताबिक गांवों में काम और उन पर भुगतान करती हैं। जिले में 1,293 ग्राम पंचायतों में से 89 ग्राम पंचायतों ने चालू वित्तीय वर्ष में कोई भी काम नहीं कराया है। इससे वहां पर न तो काम हुए और न ही भुगतान किए गए। इससे इन ग्राम पंचायतों में खर्च की स्थिति ई-ग्राम स्वराज के गेटवे पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के साथ ही केंद्रीय वित्त आयोग की मद में भी रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं इन ग्राम पंचायतों में काम और खर्च न किए जाने से कार्ययोजना, शासन की मंशा पूरी और आमजन को मिलने वाली सुविधा-सहूलियत नहीं मिल पा रही है। सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने बताया कि डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed