फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   82 lakh rupees were received for Simaria road and 69 lakh rupees were received for Ramapur Khitauli road

Hardoi News: सिमरिया मार्ग के लिए 82 और रामापुर खितौली मार्ग के लिए 69 लाख रुपये मिले

Thu, 12 Jun 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
82 lakh rupees were received for Simaria road and 69 lakh rupees were received for Ramapur Khitauli road
हरदोई। सिमरिया मार्ग और खितौली मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने दोनों मार्गों पर देर से ही सही काम कराए जाने के लिए रुपये विभाग को दे दिए हैं। सवायजपुर मार्ग से सिमरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 82 लाख और सवायजपुर-रूपापुर मार्ग से रामापुर खितौली मार्ग के लिए 69 लाख रुपये विभाग को मिल गए हैं। इससे इन मार्गों पर काम कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

कृषि विपणन सुविधा के क्रम में सवायजपुर मार्ग से शहीद स्थल सिमरिया तक करीब 2.15 किलोमीटर लंबाई में मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए शासन ने दो करोड़, 48 लाख रुपये की स्वीकृत दी थी। सवायजपुर-रूपापुर मार्ग से रामापुर खितौली तक करीब 3.50 किलोमीटर लंबाई में मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चार करोड़, चार लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। जनवरी माह में मिली वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद काम कराने के लिए रुपये नहीं मिले थे, जिससे काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला
ने 11 जून के अंक में ‘सड़क निर्माण का प्रस्ताव मंजूर होने के छह माह बाद भी नहीं मिला बजट’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया। शासन स्तर पर पैरवी की। शासन ने दोनों मार्गों के लिए रुपये दे दिए हैं। शासन ने शहीद स्थल सिमरिया तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 82 लाख, 44 हजार रुपये और रामापुर खितौली मार्ग के लिए 69 लाख, 17 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दोनों मार्ग को बनवाए जाने के लिए विभाग को रुपये मिल गए हैं। रुपये मिल जाने से अब काम को तेजी से कराया जाएगा, ताकि समय से काम को पूरा भी कराया जा सके। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed