फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   800 MT DAP arrived, distribution will start in two days

Hardoi News: 800 एमटी डीएपी आई, दो दिन में वितरण होगा शुरू

Tue, 26 Nov 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
800 MT DAP arrived, distribution will start in two days
हरदोई। खाद के लिए किसानों का लाइन में लगना मजबूरी हो गया है। प्रशासन की मांग पर शासन ने 800 मीट्रिक टन पीपीएल ब्रांड की डीएपी का जिले को और आवंटन कर दिया है। डीएपी की आपूर्ति एक-दो दिन मिलने की संभावना है। 800 एमटी डीएपी में से 252 एमटी डीएपी का वितरण सहकारिता के 75 विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की ओर से 75 विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को सोमवार तक 6,283 एमटी डीएपी का वितरण कराया जा चुका है। पीसीएफ गोदाम से विक्रय केंद्रों को डीएपी की आपूर्ति प्राप्त कराई गई और स्टॉक में 78 एमटी डीएपी उपलब्ध है। किसानों की मांग और समय से रबी फसलों की बुआई के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से डीएपी की मांग की गई, इसमें से शासन ने 800 एमटी पीपीएल ब्रांड की डीएपी का आवंटन कर दिया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने 800 एमटी डीएपी में से शासन की व्यवस्था के अनुसार 252 एमटी डीएपी सहकारिता विभाग को आवंटित कर दी है। शेष 548 एमटी डीएपी निजी विक्रेताओं के माध्यम से वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारिता के सहायक आयुक्त आशीष कुमार मेहता ने बताया कि 78 एमटी डीएपी और 120 एमटी एनपीएस पीसीएफ गोदाम में उपलब्ध है। अब तक 6,283 एमटी डीएपी और 834 एमटी एनपीएस का वितरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed