{"_id":"03b58b24f05f88b6a90c8d53f4704d67","slug":"731-in-equipment-happy-with-disabilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरण पाकर खुश हुए 731 नि:शक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरण पाकर खुश हुए 731 नि:शक्त
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्मिको कानपुर व वरदान चैरीटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन की सीएसआर योजना के तहत गुरुवार को नि:शक्त जनों को उपकरण बांटे गए। जिनको पाकर नि:शक्त जन खुद पर निर्भर नजर आए। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए आयोजन में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति, जिलाधिकारी व एल्मिको के सलाहकार ने उपकरण का वितरण चयनित नि:शक्त जनों को किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन, जिलाधिकारी रमेश मिश्र और एल्मिको के सलाहकार एमसी दुबे ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सितंबर माह में लगाए गए परीक्षण शिविर में चयनित 731 नि:शक्त जनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान के सुनने की मशीन, कैपिलर शूज तथा बैसाखियां वितरित की गईं।
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उपकरण मिलने से नि:शक्त स्वयं पर निर्भर हो सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नि:शक्तता कोई अक्षमता नहीं है। एल्मिको सलाहकार ने कहा कि एल्मिको 42 वर्षों से नि:शक्तों की सेवा करता आ रहा है।
विज्ञापन
देश के 600 जिलों के 5800 ब्लाकों में कैंपों के माध्यम से 44 लाख नि:शक्तों को उपकरण बांटे गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरपी रावत, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्रीराम ने भी संबोधित किया। ट्रस्टी अरूणेश बाजपेई ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। संचालन अतुल कपूर ने किया।
इस मौके पर एल्मिको के अधिकारी केबी राजेश, गणेश शुक्ला तथा मृणाल कुमार सहित फर्ख्रूल इस्लाम फक्कन, डा. एपी सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मोहम्मद गाजी, करूणा शंकर द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, सरिता अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।