{"_id":"5b8d70c142c79246627aca60","slug":"71535996097-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े युवक की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव ऐमा मार्ग पर बारिश के कारण पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरताल निवासी रीतेश (20) पुत्र रामसहाय सोमवार दोपहर अपने फुफेरे भाई राम सिंह को छोड़ने बाइक से अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़वा बस स्टॉप पर आया था। यहां से राम सिंह लखनऊ चला गया, जबकि रीतेश बाइक से वापस गांव जाने के लिए निकला। जनिगांव ऐमा मार्ग पर बारिश होने लगी, तो रीतेश पेड़ के नीचे रुक गया। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची पुलिस को उसके पास से मोबाइल मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बिजली गिरने से युवक की मौत
- बारिश के कारण जनिगांव-ऐमा मार्ग पर पेड़ के नीचे खड़ा था