{"_id":"5b2948f14f1c1bb26e8b8d6f","slug":"71529432305-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर-टेंपो की भिड़त में एक बाराती की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर-टेंपो की भिड़त में एक बाराती की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडर-टेंपो की भिड़ंत में किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर न्यौरा मोड़ पर तेज रफ्तार लोडर और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार किशोर की मौत हो गई। तीन सवारियां घायल हो र्गइं। टेंपो सवार लोग कन्नौज से बारात में शामिल होने आ रहे थे।
कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय गांव निवासी राहुल पुत्र रामसिंह की बारात सोमवार को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अतरक्षा गांव आई थी। बारातियों की संख्या ज्यादा होने पर उसने किराये पर टेंपो किया था। टेंपो में करीब 15 बाराती सवार थे। रास्ते में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर न्यौरा मोड़ के निकट तेज रफ्तार लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो सवार आकाश (17) पुत्र सोवरन निवासी चौधरी सरांय कन्नौज की टेंपो में दबकर मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार रिकूं (14) पुत्र अंजू, शिवा (12) पुत्र पप्पू, अंशू (15) पुत्र दिलासा घायल हो गए। घायलों को राहागीरों ने टेंपो से निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेें भर्ती कराया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के न्यौरा मोड़ पर हादसा
- कन्नौज से टेंपो से आ रहे थे बाराती, तीन घायल