{"_id":"63ab3d72c3dc77700b074855","slug":"71-projects-costing-more-than-one-crore-will-be-investigated-hardoi-news-knp735771660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक करोड़ से अधिक लागत वाली 71 परियोजनाओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक करोड़ से अधिक लागत वाली 71 परियोजनाओं की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जाने वाले एक करोड़ से अधिक की लागत वाले 71 कार्यों की हकीकत जांची जाएगी। डीएम खुद छह परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही 12 अधिकारियों की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति स्थलीय सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट देगी।
डीएम एमपी ने शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता और मानक के दृष्टिगत स्थलीय जांच का आदेश दिए हैं। उन्होंने इन परियोजना में बड़ी लागत वाली छह परियोजनाओं की स्थलीय जांच स्वयं करने का निर्णय लिया है।
डीएम ने बताया कि जांच में परियोजना की लागत, प्राप्त और खर्च धनराशि, कार्य पूर्ण होने की अवधि के परीक्षण के साथ ही सिविल, जल निगम और विद्युत कार्यों के दृष्टिगत सुरक्षा और संरक्षा को भी जांचा जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, जल निगम और विद्युत विभाग के अभियंता को समिति में नामित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीडीओ, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, श्रम रोजगार उपायुक्त, उप निदेशक कृषि की अध्यक्षता में समिति गठित की गईं हैं।
रिपोर्ट के साथ पांच मिनट का वीडियो मांगा
डीएम ने बताया कि एक करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं के सत्यापन के लिए नामित अधिकारियों से कहा गया है कि वह स्थलीय जांच रिपोर्ट में फोटो के साथ ही परियोजना से जुड़ा कम से कम पांच मिनट का एक वीडियो भी प्राप्त कराएंगे। वीडियो को इस प्रकार से बनाया जाएगा कि परियोजना देखने से कार्य की स्थिति स्पष्ट हो सके।
इन कार्यों को देखेंगे डीएम
212 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, 106 करोड़ की लागत वाले अर्जुनपुर-बड़ागांव पर रामगंगा नदी सेतु, 57 करोड़ की लागत वाले म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 45 करोड़ की लागत वाले शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज, 43 करोड़ की लागत वाले माधौगंज-सेलापुर-मेहंदीघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 24 करोड़ की लागत वाले नगर पालिका परिषद संडीला में 504 आसरा योजना की डीएम तकनीकी समिति के साथ स्थलीय जांच करेंगे।