{"_id":"61df15d665800b7b30438d39","slug":"71-corona-patient-found-hardoi-news-knp674993463","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड एक दिन में 71 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड एक दिन में 71 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 71 और संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें लोनार कोतवाली के दो दरोगा, चार पुलिसकर्मी और मल्लावां सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ जिले में अब कोरोना का आंकड़ा 242 पहुंच गया है। इसके बाद भी लोग न तो मास्क लगाने को लेकर गंभीर हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं।
बुधवार को दिन भर में कोरोना केस की जिला अस्पताल प्रबंधन ने तीन सूची जारी की। पहली बार दिनभर में 71 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। पहली सूची में 46 केस, दूसरी में 16 केस और तीसरी सूची जो देर शाम को जारी हुई, उसमें 9 केस सामने आए। संक्रमितों में पाली, हरदोई शहर, माधौगंज, संडीला, टोंडरपुर, मल्लावां सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी, शहर के एक निजी अस्पताल और बिलग्राम तहसील के संक्रमित शामिल हैं।
दिल्ली से आ रहे यात्रियों की जांच नहीं
डीएम ने दो दिन पहले ही बैठक कर रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की नियमित कोरोना जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी मंगलवार रात रोडवेज स्टेशन पर रात में शिविर से कर्मचारी नदारद थे। डिपो पर रात में दिल्ली से कई बसें सवारियां आती हैं। खास बात यह है कि दिल्ली में कोरोना के केस बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। ऐसे में वहां से आने वाले लोगों की जांच न हो पाना संक्रमण को और तेजी से बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
महिलाओं में बढ़ रही जागरुकता
महिलाओं में टीकाकरण कराने को लेकर जागरुकता बढ़ी है। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने पहुंची प्रियंका तिवारी ने बताया कि अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कहा कि वह आसपास की महिलाओं को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करेंगी। अस्पताल में कई महिलाएं टीका लगवाने के लिए लाइन में लगी दिखीं।