फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   70 lakh rupees of State Finance Commission dumped in 28 gram panchayats of five blocks

Hardoi News: पांच ब्लॉकों की 28 ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग के 70 लाख डंप

Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
70 lakh rupees of State Finance Commission dumped in 28 gram panchayats of five blocks
हरदोई। पंचायतों के जिम्मेदारों की लापरवाही से पांच ब्लॉकों की 28 ग्राम पंचायतों में न तो काम हो रहे हैं और न ही भुगतान किए जा रहे हैं। कार्ययोजना में शामिल कामों को न कराए जाने से गांव के लोगों को प्राथमिकता के कामों की सुविधा और सहूलियत नहीं मिल पा रही है। वहीं, भुगतान न किए जाने से जिले की राज्य स्तर पर स्थिति पिछड़ी है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के माध्यम से गांवों में काम कराए जाने के लिए राज्य वित्त आयोग की मद में ग्राम पंचायतों को रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्य वित्त आयोग में आबादी के अनुपात में रुपये किस्तों में दिए जाते हैं। वैसे तो सभी ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग की मद के रुपये खातों में प्राप्त कर लिए गए हैं। वहीं, पांच विकास खंडों की 28 ग्राम पंचायतों ने किस्त के रुपये खातों में लिए जाने के बाद भी न तो काम कराया और न ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि राज्य वित्त आयोग मद में मिले रुपये से कराए जाने वाले काम और भुगतान की नियमित समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में सामने आया कि पंचायत सचिवों ने गांवों में काम कराने और रुपये खर्च करने में लापरवाही की है जिसमें विकास खंड हरियावां के लाल बहादुर और संतोष सिंह, सुरसा के आकाश त्रिपाठी, दीक्षा त्रिपाठी, मनोरमा पटेल, प्रदीप कुमार भारती, अहिरोरी के पंचायत सचिव अंशुमान कुमार, ज्ञान सिंह, कृपाल सिंह, रीतू कुशवाहा, उज्ज्वल यादव, विजय कुमार, टड़ियावां की अर्चना पाठक, आशीष वाजपेयी, नरेंद्र कुमार, पूनम राज वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, रजनीश कुमार वर्मा, बावन के अभयराज वर्मा, अमरेश कुमार पांडेय, रमेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन ग्राम पंचायतों के खातों में डंप हैं रुपये
राज्य वित्त आयोग की मद में ग्राम पंचायतों के खातों में रुपये डंप हैं। बताया कि विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत हूंसेपुर में 2,38,713, अटवा 1,83,532, खजुरमई में 2,01,288, एकघरा मझोला में 4,21,351, कसमंडी में 1,46,444, काईमऊ में 1,43,682, अहिरोरी में 2,27,182 रुपये डंप हैं। टड़ियावां की हर्रई में 2,26,739, बर्रा सरायं में 3,06,502, अलीनगर में 1,11,075, उनौती में 7,98,140, खेरवा दलौली में 2,09,088, निबुआई में 2,07,392, थोकखाला में 1,76,295, हरिहरपुर में 2,86,228, लालपुर भैंसरी में 3,53,429 रुपये डंप हैं। बावन की भिठारी में 2,04,851, मानपुर में 10,50,564, भीखपुर में 1,83,873, कौढ़ा में 1,20,283 और हरियावां की कुरसेली में 2,07,208, खटेली में 1,10,083, सुरसा की म्योनी में 1,74,602, तुर्तीपुर में 2,54,427, धिन्नी तुसौरा में 1,34,185, महुरा कलां में 1,23,631, हुसियापुर में 1,09,002, ललौली में 1,03,646 रुपये खातों में डंप हैं।
---
राज्य वित्त आयोग की मद में रुपये खातों में प्राप्त किए जाने के बाद भी काम और भुगतान न किए जाने से जिले की स्थिति राज्य स्तर पर पिछड़ी है। लगातार वर्चुअल संवाद कर पंचायत सचिवों को काम कराने और भुगतान के लिए निर्देशित किया जा रहा है। विकास खंड सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां, बावन और हरियावां की 28 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, वहां पर दो माह से कोई काम नहीं कराया गया है। एसआईआर अभियान में व्यस्तता है। जल्द ही संबंधित पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ

-------------
यह काम कराए जा सकते हैं

पंचायतीराज विभाग के माध्यम से राज्य वित्त आयोग की मद में ग्राम पंचायतों को मिलने वाले रुपये से ग्राम पंचायतों में पहले से उपलब्ध संपत्तियों का रखरखाव, नाली, खड़ंजा, पेयजल, पानी निकासी के काम के साथ ही पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल के कायाकल्प के काम कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed