{"_id":"5e5d4e018ebc3ef3fe622b4b","slug":"7-injured-in-fyring-hardoi-news-knp548186486","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में सात घायल
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोलिया शिवपार में सोख्ता टैंक की सफाई के दौरान नाली में गंदगी बहाने को लेकर सोेमवार सुबह पिता-पुत्र का पड़ोसियों से विवाद हो गया। दोनों ने तमंचे और लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें सात पड़ोसी घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली में तीन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महोलिया शिवपार निवासी रामू गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता ने रविवार देर रात घर का सोख्ता टैंक साफ कराने के बाद गंदगी को सार्वजनिक नाली में बहा दिया। सोमवार सुबह पूरे इलाके मेें दुर्गंध फैलने पर लोगों ने आपत्ति जता रामू से नाली साफ कराने को कहा। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों और रामू गुप्ता के बीच विवाद हो गया। रामू की पत्नी रानी और पुत्र विशाल भी मौके पर आ गया।
विवाद बढ़ने पर रामू गुप्ता ने लाइसेंसी राइफल और विशाल ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मौके पर मौजूद रामदेवी (40) पत्नी रामलड़ैते, सोनी (18) पुत्री अवधेश, सोनेश्री (35) पत्नी रामसहाय, बबली (25) पत्नी संदीप गुप्ता, प्रियंका (16) पत्नी रामकुमार, रचना (16) पुत्री नन्हें और अनिल शर्मा (40) पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर देहात कोतवाल रंधा सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि अजय गुप्ता पुत्र अवधेश की तहरीर पर रामू गुप्ता, उसकी पत्नी रानी और पुत्र विशाल के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है। तीनों आरोपी फरार हैं। रामू गुप्ता की राइफल पुलिस ने बरामद कर ली है और शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।