फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   68 new corona patient in hardoi

मल्लावां बीडीओ समेत 68 और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
68 new corona patient in hardoi
हरदोई जिले में शुक्रवार को मल्लावां बीडीओ समेत 68 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल संक्रमित 1991 हो गए हैं। एक्टिव केस 449 हैं जबकि 1519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 23 मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक मल्लावां के खंड विकास अधिकारी (25) कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिविल लाइन्स निवासी कारोबारी (58) भी संक्रमित हैं। शहर के खजांची टोला निवासी दो महिलाएं भी पॉजिटिव हैं। गौरीनगर निवासी एक महिला (50), नुमाइश पुरवा निवासी महिला (44) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। बरखेरवा निवासी युवक (30) संक्रमित है।
विज्ञापन

बिलग्राम के परसोला निवासी एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। शाहाबाद के बाजार शंभा निवासी युवक (25) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हत्याहरण निवासी तीन लोग भी संक्रमित हैं। शहर के सुभाष नगर निवासी चार लोग संक्रमित मिले हैं। अनंगबेहटा निवासी तीन लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद के मौलागंज निवासी बुजुर्ग (81), माधौगंज के सदरपुर निवासी बुजुर्ग (74) और दौलतयारपुर निवासी युवक (28) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर की पंजाबी कालोनी निवासी युवक (31), पिहानी चुंगी निवासी युवक (34) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लोनार कोतवाली में तैनात सिपाही भी संक्रमित मिला है। शाहाबाद के मोहल्ला कटरा निवासी युवक (48) भी संक्रमित है।

शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी महिला (60), सुभाषनगर निवासी युवती (20), ज्योतिनगर निवासी युवक (44), बहरा सौदागर निवासी युवक (26), लाइनपुरवा निवासी युवती (18), लाइनपुरवा निवासी युवक (26), चंदीपुरवा निवासी युवक (30), ऊंचा थोक निवासी युवक (39) भी संक्रमित हैं। मल्लावां सीएचसी पर तैनात महिला कर्मचारी (37) की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कछौना के ठाकुरगंज निवासी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed