फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   640 history students, but not a single assistant professor to teach them.

Hardoi News: इतिहास के 640 विद्यार्थी, पढ़ाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर ही नहीं

Sun, 23 Aug 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
640 history students, but not a single assistant professor to teach them.
हरदोई। सीएसएन कॉलेज में इतिहास विषय की पढ़ाई 640 विद्यार्थी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इतिहास पढ़ाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का एक ही पद महाविद्यालय में है। यह पद भी खाली है। विद्यार्थियों की मदद के लिए प्रबंधन ने फिलहाल एक शख्स को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। संविदा के आधार पर हुई इस तैनाती से जैसे-तैसे विद्यार्थियों का काम चल रहा है। सीएसएन डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्रातक की कक्षाएं संचालित होती हैं। कॉलेज में मौजूदा समय में 1647 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्राचार्य समेत असिस्टेंट प्रोफेसर के 44 पद यहां स्वीकृत हैं। इनमें 27 पदों पर तैनाती है और बाकी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


-----------
-हिंदी में पांच, संस्कृत में चार पद रिक्त

इतिहास के अलावा हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके भी छह पद खाली हैं। यानी पांच असिस्टेंट प्रोफेसर ही कार्यरत हैं जबकि संस्कृत में भी पांच के सापेक्ष एक असिस्टेंट प्रोफेसर ही कार्यरत है।
विज्ञापन




- -----

इन विषयों के पद रिक्त
विषय स्वीकृत पद रिक्त पद

समाजशास्त्र 04 02
हिंदी 11 05

भूगोल 08 01
राजनीतिक विज्ञान 05 02

अर्थशास्त्र 06 02
संस्कृत 05 04

-------

रिक्तियों के बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर जानकारी दी जा चुकी है। नियुक्ति के संबंध में कोई भी प्रक्रिया शासन स्तर से ही होगी।
-कौशलेंद्र कुमार, प्राचार्य, सीएसएन पीजी कॉलेज, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed