{"_id":"5b27ed5f4f1c1b6c4d8b745c","slug":"61529343327-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों ने बंद की मंडी में खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों ने बंद की मंडी में खरीद
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने मंडी में की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। मंडी में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज व्यापारी सोमवार को खरीद बंद कर हड़ताल पर चले गए। दिन भर खरीद बंद रहने से उपज लेकर मंडी आने वाले किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। दोपहर बाद मंडी निरीक्षक ने व्यापारियों से वार्ता कर जल्द समस्या निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
मंडी में टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत न कराने, छुट्टा पशुओं पर अंकुश न लगाने और रोशनी का सही इंतजाम न होने से खफा मंडी समिति के व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी और मंडी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंडी आए बहुत से किसान खरीद न होने से खाली हाथ लौट गए। दोपहर बाद मंडी निरीक्षक ने व्यापारियों से कहा कि टूटी बाउंड्री पर फिलहाल तार लगवाए जाएंगे। साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। इसके बाद व्यापारी खरीद करने के लिए राजी हो गए। इस मौके पर व्यापारी सुशील गुप्ता, राकेश गुप्ता, डिंपल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रभूषण रस्तोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता व अबरार खां आदि मौजूद रहे।
- अव्यवस्था से नाराज, खरीद न होने से किसान निराश लौटे
-मंडी निरीक्षक ने वार्ता कर दिया कार्रवाई का आश्वासन