फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   61 will get farmer accident welfare amount

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 61 दावे स्वीकृत, 10 निरस्त

Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
61 will get farmer accident welfare amount
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जिला समिति की बैठक हुई। इसमें लंबित 71 मामलों में जांच के दौरान सही मिले 61 को स्वीकृति दी गई। जबकि 10 को अपात्र होने पर निरस्त कर दिया गया। एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि संबंधित लाभार्थियों के खाते में जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत कृषकों व उनके आश्रितों की हादसे में मृत्यु होने व नि:शक्त होने पर सहायता धनराशि देने का प्रावधान है। योजना में जिले में 833 दावे प्राप्त हुए हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा 585 मामलों को स्वीकृति दी जा चुकी है। जबकि पात्रता सिद्ध न होने व अन्य खामियां मिलने पर समिति द्वारा 225 दावे निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जिला समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित 71 दावे प्रस्तुत किए गए, जिसमें एसडीएम की आख्या व अभिलेखों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 61 दावे समिति ने स्वीकृत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed