फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   61 child scientists from Hardoi selected

Hardoi News: हरदोई के 61 बाल वैज्ञानिक चयनित

Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
61 child scientists from Hardoi selected
हरदोई। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। बाल वैज्ञानिकों को जिला स्तर से लेकर देश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल बनाने और उसकी प्रदर्शनी में प्रस्तुतिकरण के लिए 10 हजार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी से शिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थी माॅडल तैयार कर उसका प्रदर्शनी में प्रस्तुतीकरण करेंगे।
विज्ञापन

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इनके चयन की सूची जारी की गई। प्रदेश से कुल 1940 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुए हैं। इनमें लखनऊ मंडल के 350 बाल वैज्ञानिक शामिल हैं। इनमें लखनऊ के 141, हरदोई के 61, लखीमपुर खीरी के 54, सीतापुर के 40, उन्नाव के 32, रायबरेली के 22 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक चयनित बाल वैज्ञानिकों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रति छात्र प्रति मॉडल रुपये 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।


लखनऊ मंडल से चयनित सभी 350 बाल वैज्ञानिकों को उनके जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए तैयारी करवाई जाएगी।
डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed