{"_id":"6702c9ad208a62dc4304aa69","slug":"600-houses-lost-electricity-all-night-due-to-burning-cable-hardoi-news-c-213-1-hra1002-120815-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: केबल जलने से पूरी रात गुल रही 600 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: केबल जलने से पूरी रात गुल रही 600 घरों की बिजली
विज्ञापन
पिहानी। बड़ा चौराहा इलाके के ट्रांसफार्मर की केबल जलने से उससे जुड़े 600 घरों की बिजली पूरी रात गुल रही। इसके बाद रविवार को केबल बदलने के कारण आधे कस्बे की सात घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे नगर के उपभोक्ता परेशान हुए।
नगर में बिजली आपूर्ति के लिए नगर को बड़ी पिहानी व छोटी पिहानी फीडर में बांटा गया है। शनिवार रात अधिक लोड के कारण बड़ा चौराहा पर रखे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे पूरी रात 600 घरों में अंधेरा रहा। रविवार को केबल बदलने के लिए बड़ी पिहानी फीडर का शट डाउन ले लिया गया। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बंद रही। सात घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ओवरलोड के कारण केबल जल गई थी। कस्बा में नई लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जल्द ही ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
कस्बा के कंजड़ चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर का एक फेस पिछले कई दिनों से काम नहीं कर रहा है। फेस को सही करने के कुछ मिनट के बाद ही आपूर्ति ठप हो जाती है। शनिवार की रात कई बार ट्रिपिंग हुई। मोहल्लेवासियों ने इसका स्थायी हल निकालने की मांग की।