{"_id":"58ea7f914f1c1bd0355b57c5","slug":"600-bigha-wheat-crop-in-four-villages-of-dadiyawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टड़ियावां के चार गांवों में 600 बीघे गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टड़ियावां के चार गांवों में 600 बीघे गेहूं की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों का मुआवजे का आश्वासन दिलाते सांसद अंशुल वर्मा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के पनिहैया गांव में ईंट-भट्ठे के पास एक रविवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। भड़की आग की चपेट में आकर भैलखडा, थोक खाना और भैंसरी गांव के किसानों की करीब 600 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पनिहैया गांव के निकट ईंट-भट्ठा है। ईंट-भट्ठे के पास भैंसरी गांव निवासी राजबहादुर का खेत है। उनके खेत में गेहूं की फसल थी। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके खेत में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेताें में काम कर रहे लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
लोग आग पर काबू पाते इससे पहले ही तेज हवा चलने लगी। इससे आग से निक ली चिंगारियां आस-पास के खेतों में जा गिरीं और एक साथ कई खेतों की फसल जलने लगी। आग के बढ़ते दायरे को देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग की चपेट में आकर परिहैया, भेलखड़ा, थोक खाला और भैंसरी गांव के किसानों की करीब 600 सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
आग लगने की सूचना पर नायब तहसीलदार नितिन कुमार, कानून गो राम प्रकाश मिश्र, लेखपाल हरिशंकर और एसओ भानु प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। राजस्वकर्मियों ने किसानों क ी फसल जलने से हुए नुकसान की जानकारी ली।
इन किसानों की गेहूं की फसल जली
आग लगने से पनिहैया, भेलखड़ा, थोकखाला और भैंसरी के किसान राम गोविंद, सोमवती, रामकुमार, नंदराम, मोतीराम, मोहन, महेश, रामभजन, बीनू, राज बहादुर, बैजनाथ, योगराज, कल्लू, राम प्रकाश, प्रेम कुमार, हरनाम, संजू, राम बक्स, उमेश, श्रवण, बालक, कन्हैयालाल, रजनीश, शंकर, राकेश, शिव रतन, राम लोटन, शिव प्रसाद, नन्हीं, यशोदा, गुज्जा, मुनेश्चर, छोटेलाल, राम पाल, कमल सिंह, हरीसिंह व रामतीरत आदि की गेहूं की फसल जल गई।