फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 of 21 candidates for positions prescription filled

6 पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
6 of 21 candidates for positions prescription filled
नामांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधान पद के 6 रिक्त पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर पर्चे दाखिल किए। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों पर 6 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

प्रधान पद के रिक्त पदों पर बेंहदर की ग्राम पंचायत अकबरपुर तालू के लिए दो, मल्लावां की ग्राम पंचायत कोकटमऊ के लिए 4, सांडी की ग्राम पंचायत दसौली के लिए 5, सुरसा की ग्राम पंचायत भदैचा के लिए 4, माधौगंज की ग्राम पंचायत सौडही और संडीला की ग्राम पंचायत उमरताली के लिए 3-3 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं बेंहदर की क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 27 की रसूलपुर द्वितीय सीट पर आठ और मल्लावां के वार्ड संख्या 36 की तेजीपुर सीट से 3-3 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की हैं।  
विज्ञापन


नामांकन कराया
 मल्लावां। विकासखंड के गांव कोकटमऊ में प्रधान पद के लिए गोबिंद कुमार, किरन देवी, राघवेंद्र प्रकाश और तेजीपुर द्वितीय से क्षेत्र पंचायत के लिए दीपिका, लालबहादुर , मनीष कुमार , जबकि सदस्य पद के लिए अटवारा चकोला के वार्ड संख्या 4 से एक बांसा के वार्ड संख्या 14 से एक पर्चा दाखिल किया गया । वही इब्राहिमपुर के वार्ड संख्या 13 , कल्याणपुर के वार्ड संख्या 13, तेरियां भवानीपुर के वार्ड संख्या 4 , माझियाजाफरपुर के वार्ड संख्या 5,6,12 से कोई परचा दाखिल नही किया गया । यह जानकारी आरओ संजय कुमार ने दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 लोगों ने किया नामांकन
 संडीला । विकास खंड संडीला के ग्राम पंचायत उमरताली के प्रधान पद हेतु तीन लोगों ने बुधवार को नामांकन किया है। जिसमें पूर्व प्रधान छंगा की पत्नी हुक्मा देवी, विनोद कुमार व चंद्र प्रकाश ने नामांकन किया। हुक्मा देवी के पति छंगा की लगभग दो माह पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। अब 30 सितम्बर को वोट डाले जायेंगे और 4 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

र्चा भरा
सुरसा ।  ब्लाक की ग्राम सभा भदैचा मैं प्रधान पद के लिये चार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे । शकुंतला सिंह पत्नी राजेन्द्र सिंह, अन्नपूर्णा पत्नी पवन कुमार, शशी पत्नी शिशुपाल सिंह, सरोज मिशरा पत्नी आदित्य और म्योनी ग्राम सभा से सदस्य पद के लिये एक पर्चा फुलवसी पत्नी भीखम , ओदरा नेवलिया मै सदस्य पद के लिये एक पर्चा रामू पुत्र रानेश्वर नें भरा पर्र्चा ।

निर्विरोध निर्वाचन तय
हरपालपुर । ब्लाक की बरान ग्राम पंचायत के बार्ड संख्या सात के सदस्य पद के लिए इंसार पुत्र अलीदराज का एक मात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह जानकारी आरओ अरविन्द कुमार ने दी है।

नामांकन कराएं     
सांडी। विकास खंड के गांव दस्योली में प्रधान पद के आरक्षित पद के लिए पांच पर्चा दाखिल किये गपे।जबकि सदस्य पद में ग्राम पकरा सैदापुर  खुटेहना सैतियापुर वैठापुर व कोई लाई नसीर पुर मैं एक पद के एक एक पर्चा दाखिल किये गए।         ग्रामसभा दस्योली में प्रधान पद में सवैशकुमार पुत्र नन्दकिशोर नीतू सिंह, नीतू सिंह पत्नी पवन सिंह , गुडिया सिंह पत्नी वृजपाल सिंह अमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार रामवरन पुत्र नेकराम ने दाखिल किया ।जिसमें सर्वेश पिता व अमित पुत्र आमने सामने हैा।जबकि सदस्य पद मैं गीता देवी पकरा सैदापुर मेनका खुटेहना अमित कुमार सैतियापुर रामली वैठापुर अर्चना नसीर पुर कोईलाई का निर्विरोध चुना जाना तय है। एआरओ नाथी राम ने बताया कि 23 को वापसी व चिन्ह आवंटन है । 30 को मतदान होगा ।


चुनाव के लिए पर्चे भरे
माधौगंज । विकास खंड की ग्राम सभा सेउढई के प्रधान बाबू लाल के निधन से हुई रिक्त सीट पर उनके पुत्र अजय प्रताप सहित 3 लोगों ने पर्चे दाखिल किये । सेउढई से ग्राम प्रधान के लिये अजय प्रताप ,उदय प्रताप पुत्र बाबू लाल ,और मदन पाल पुत्र तुलाराम ने पर्चे दाखिल किये । वहीं तेरवा कुल्ली ग्राम पंचायत से वाड् नम्बर 15 से राजेशवरी ने परचा दाखिल किया।जबकि मटियामऊ,न्योलीसरैया,सरफद्दीनपुर,परनखा,भजेहटतिगांवा,क्योटी ख्वजगीपुर,मोहब्बतपुर, आदि मे वाड् सदस्यों के 14 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed