{"_id":"61f57bcf3b0046049c6be86c","slug":"6-nomination-for-election-hardoi-news-knp677809252","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 6 नामांकनों के दाखिले का हुआ श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन 6 नामांकनों के दाखिले का हुआ श्रीगणेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधान सभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन की शुरुआत हुई। कुल छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने प्रत्याशियों से कोविड नियमों का ध्यान रखने के लिए कहा है।
सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी सीट से निर्दलीय उदयवीर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। शाहाबाद सीट से सपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ने व निर्दलीय नसरीन बानो ने नामांकन पत्र दाखिल किए। हरदोई सदर से निर्दलीय रामकृष्ण ने रिटर्निंग ऑफीसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। संडीला से सपा से गठबंधन करने वाली सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार अर्कवंशी ने नामांकन दाखिल किया।
39 नामांकन पत्र खरीदे गए
नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। 39 नामांकन पत्र खरीदे गए। पहले दिन 116 नामांकन पत्र खरीदे गए थे जबकि शुक्रवार को दूसरे दिन 52 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। शनिवार को विधान सभा क्षेत्र सवायजपुर से पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। शाहाबाद में सात नामांकन पत्र, हरदोई सदर से चार नामांकन पत्र खरीदे गए। विधान सभा क्षेत्र गोपामऊ से चार व सांडी छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। बिलग्राम-मल्लावां में चार व बालामऊ से तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। विधान सभा क्षेत्र संडीला में छह नामांकन पत्र खरीदे गए।