फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 alcohal shop closed due to no licence

लाइसेंस न मिलने पर शराब की छह दुकानें की सीज

Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
6 alcohal shop closed due to no licence
पिहानी। एसडीएम शाहाबाद राम प्रकाश ने शनिवार को आबकारी निरीक्षक संजय सिंह के साथ नगर स्थित शराब की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान शराब की छह दुकानों के सेल्समैन लाइसेंस नहीं दिखा सके। एसडीएम ने सभी छह दुकानों को सीज करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम शाहाबाद रामप्रकाश ने शनिवार दोपहर बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की तीन दुकानों का निरीक्षण किया। तीनों दुकानों पर लाइसेंस नहीं मिले। इसके बाद एसडीएम ने कटरा बाजार में देसी शराब की दुकान, पुलिस चौकी के पास स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। इन दुकानों पर भी सेल्समैन लाइसेंस नहीं दिखा सके, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने दुकानों पर स्टॉक का मिलान कराया। बताया कि छह दुकानों को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं शराब व्यवसायियों ने प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई का विरोध जताया और एसडीएम के सामने अपना पक्ष रखा। बताया कि आबकारी विभाग की ओर से स्थायी लाइसेंस जारी करने में विलंब किया जा रहा है। वह सभी कोशिश करते हैं तो विभाग की ओर से लाइसेंस की मियाद अस्थायी रूप से 15 दिन के लिए बढ़ा दी जाती है। वहीं आबकारी अधिकारी ने बताया कि दुकानों के स्टॉक में भी कुछ अंतर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed