फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   5892 worked hard for Khaki, 1980 left the field

Hardoi News: खाकी के लिए 5892 ने बहाया पसीना, 1980 छोड़ गए मैदान

Sat, 31 Aug 2024 03:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
5892 worked hard for Khaki, 1980 left the field
हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में 7872 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 5892 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 1980 ने परीक्षा नहीं दी। नोडल अधिकारी एएसपी पश्चिमी ने दावा किया कि किसी भी केंद्र पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। परीक्षा पूरी सुचिता के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

जनपद में पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को दो पालियों में हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा का पहला दिन शुक्रवार को था। सुबह की पाली में 3936 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2932 ने परीक्षा दी, जबकि 1004 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 2960 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 976 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे और इनका लाइव प्रसारण पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम के साथ ही शासन स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में भी किया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, एडीएम प्रियंका सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ ऑफिस शिल्पा कुमारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। सीओ बघौली विनोद कुमार दुबे कंट्रोल रूम में तैनात रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों पालियाें में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहनों के लिए जद्दोजहद करते रहे अभ्यर्थी
राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का दावा किया गया था, लेकिन यह दावा उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ज्यादातर अभ्यर्थियों को बसों में सवार होने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। इतना ही नहीं शहर में भी परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए ई-रिक्शा चालकों ने अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूला।




अभ्यर्थियों की परेशानी कम करने के लिए आगे आए समाजसेवी
गैर जनपदों से परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आए। रोडवेज बस अड़्डे और रेलवे स्टेशन परिसर में रात गुजारने पहुंचे अभ्यर्थियों को एसएसएन जन कल्याण समिति की ओर से लंच पैकेट वितरित किए गए। लंच पैकेट वितरित कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. सीपी कटियार, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर भी पहुंचे। संस्था की ओर से अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था राम जानकी मंदिर परिसर और शिव शक्ति मिलन गेस्ट हाउस में भी की गई थी। इस दौरान मीना टंडन, अरविंद सिंह, श्रद्धा मिश्रा, कल्पना दीक्षित, संजीव दीक्षित, कीर्ति यादव, अमित सिंह आदि शामिल रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था शहर में अलग अलग स्थानों पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed