फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   5884 took the exam to wear uniform, 1988 passed the exam

Hardoi News: 5884 ने वर्दी पहनने के लिए दी परीक्षा, 1988 ने किया किनारा

Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
5884 took the exam to wear uniform, 1988 passed the exam
हरदोई। लगातार तीसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। रविवार को दोनों पालियों में 7872 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5884 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 1988 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

अब 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं। 23 अगस्त से शुरू हुआ परीक्षाओं का पहला चरण रविवार को खत्म हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और परीक्षा के नोडल अधिकारी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। किसी भी स्तर पर कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन परीक्षा के दौरान केंद्रों का जायजा लेते भी नजर आए। पहली पाली की परीक्षा में 3936 के सापेक्ष 2942 ने परीक्षा दी। इतने ही अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली में भी परीक्षा दी। दोनों पालियों में कुल 1988 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से अभ्यर्थियों के लिए बड़े पैमाने पर बसों का इंतजाम किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन इन दावों की पोल खुल गई। जो इंतजाम रोडवेज ने किए थे वह भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए। गाजियाबाद से आए धर्मेंद्र सिंह और मनीष, पीलीभीत से आए मोहित और अमन, बाराबंकी से आए रणधीर, बरेली से आए दिवाकर और मोहम्मद वारिस शनिवार रात रोडवेज बस अड्डे पर बसों के लिए भटकते रहे। कोई इंतजाम न होने पर फर्श पर ही रात काटी। इसी तरह लखनऊ से परीक्षा देने आईं रिंसी और प्रियंका भी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर ही रात काटती दिखीं। रोडवेज में इंतजाम नाकाफी होने की वजह यह भी सामने आई है कि अधिकांश अभ्यर्थियों के साथ परिवार का कोई न कोई शख्स आया था, लेकिन रोडवेज ने अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा की पहली पाली में आर आर इंटर कालेज में एक अभ्यर्थी प्रश्न पत्र वितरित होने के फौरन बाद ही बेहोश हो गई। केंद्र के बाहर मौजूद एंबुलेंस से पुलिस की निगरानी में उसे जिला अस्पताल लाया गया। सीतापुर जनपद के तालगांव की रहने वाली सोनी वर्मा का बीपी लो होने की वजह से हालत बिगड़ी। परीक्षा पूरी होने तक अभ्यर्थी का नाम पता गोपनीय रखा गया। बाद में वह परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed