{"_id":"677ad43d4e4f5300da046116","slug":"55-panchayat-assistants-did-not-come-to-office-since-last-one-month-process-of-termination-started-hardoi-news-c-213-1-hra1001-124987-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक माह से कार्यालय नहीं आए 55 पंचायत सहायक, सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक माह से कार्यालय नहीं आए 55 पंचायत सहायक, सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा देने के साथ ही पंचायत के कार्यों को किए जाने के लिए रखे गए पंचायत सहायक (एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर) काम के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। 55 पंचायत सहायकों ने एक माह से पंचायत सचिवालय आना ही उचित नहीं समझा, जबकि छह ने चयन के बाद ही योगदान नहीं किया। इस पर इनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पंचायतीराज सशक्तीकरण के उद्देश्य से जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति की गई। पंचायत सहायकों की हाजिरी ऑनलाइन ली जा रही है। इसी हाजिरी के आधार पर मानदेय का भुगतान और किए जाने वाले कामों का आकलन होता है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड के निकारी डिघासर के मुकेश कुमार सिंह, माधौगंज के जुजवामऊ के अजीत सिंह, चंदीपुर रसूलपुर की पूर्णिमा देवी, हरपालपुर के खंहौरा के पंकज, भरखनी के रुदौली नेवादा के नीरज साहू, मलिकपुर बिल्सरी की सौम्या मिश्रा ने चयन के बाद से पंचायत सचिवालय में हाजिरी नहीं लगाई है। ऐसे ही 55 अन्य पंचायत सहायकों ने एक माह से पंचायत सचिवालय पर नहीं आए हैं।
बताया कि एडीओ पंचायत और पंचायत सचिवों से कहा गया है कि काम न करने वाले पंचायत सहायकों को प्रधान के माध्यम से नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रधान से प्रस्ताव कराते हुए पद रिक्त होने की आख्या 10 जनवरी तक कार्यालय में उपलब्ध कराएं।