फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   54 nomination for 22 post

22 पदों के लिए 54 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 16 Dec 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
54 nomination for 22 post
नामांकन करते प्रत्याशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। बार एसोसिएशन की वर्ष 2020 की कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव में सोमवार को 22 पदों के लिए 54 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर सर्वाधिक 11 नामांकन हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। 23 को मतदान और 24 को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सर्वाधिक प्रतिष्ठा वाले अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार सिंह, रामप्रताप सिंह यादव, रामेंद्र सिंह तोमर, ओमप्रकाश (ओपी) ने नामांकन कराया। महामंत्री पद पर आदर्श कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह गाजू, जितेंद्र कुमार बाजपेई, रोहित कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम, कौशल कुमार सिंह, सर्वेंद कुमार सिंह राजपूत, लाल बिहारी दीक्षित, हरिश्चंद्र, नवनीत प्रिय दीक्षित, कुलदीप कृष्ण द्विवेदी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीकृष्ण राजवंशी, कमल किशोर द्विवेदी, कौशलेंद्र कुमार सिंह (के.के सिंह), रमेश कुमार बाजपेई ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अभिषेक कुमार तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, रक्षपाल, नफीस अहमद ने नाम दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद उमैर सिद्दीकी के एक मात्र नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र कुमार मिश्रा व शहाब हसन ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अंकुर गुप्ता, धर्मवीर सिंह ने नामांकन कराया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पदों पर कुल 17 नामांकन
हरदोई। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए सतेंद्र मोहन मिश्रा, दिनेश चंद्र शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, अमित बाजपेई, रामप्रकाश पांडेय, जय प्रकाश गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर आलोक कुमार, दीपक गुप्ता, अवनींद्र कुमार, धीरेश कुमार सिंह तोमर, विवेक कुमार पांडेय, रनवीर सिंह यादव, अवनीश कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अतुल कुमार शुक्ला ने नामांकन किया।
अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी का चुनाव घोषित, 30 को होगा मतदान
संडीला। अधिवक्ता संघ की आम सभा की वार्षिक बैठक सोमवार को अधिवक्ता भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने की। बैठक में 9 लाख 73 हजार 538 रुपये की आय के सापेक्ष 9 लाख 71 हजार 538 रुपये का बजट पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। कमेटी की ओर से चुनाव कराने की घोषणा की गई और एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामचेला द्विवेदी को नई कार्यकारिणी के चुनाव का दायित्व सौंपा गया। चेयरमैन ने बताया कि 20 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

21 को 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापसी के लिए 23 दिसंबर को 12 से 2 बजे तक वक्त निर्धारित किया गया है। 30 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन 3.30 बजे से मतगणना होगी। परिणामों की घोषणा 31 दिसंबर को 1 बजे की जाएगी। बैठक का संचालन मंत्री प्रदीप द्विवेदी ने किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के नए सदस्य इकबाल चौधरी, टी मिश्रा, कन्हैया लाल मल्होत्रा व मेराजुल हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed