फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कमल ज्योति अभियान के तहत प्रज्जवलित किए दीप

कमल ज्योति अभियान के तहत प्रज्जवलित किए दीप

Wed, 27 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कमल ज्योति अभियान के तहत प्रज्जवलित किए दीप
संडीला/पिहानी/टोडरपुर। भाजपा की ओर से शुरू किए गए कमल ज्योति अभियान के तहत भाजपाइयों ने लाभार्थियों के आवासों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार शाम नगर अध्यक्ष अतुल तिवारी की अगुवाई में भाजपाइयों ने नगर के प्रभात फेरी माता मंदिर में सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। मिठाई बांटकर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जताई। यहां प्रदीप जायसवाल, मुकेश गुप्ता, संतोष अस्थाना, अतुल जायसवाल, ऋषभ खन्ना व गौरव मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। जिला महामंत्री सिद्ध प्रताप मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर जाकर कमल दीप प्रज्ज्वलित किए। यहां विशुन दयाल शुक्ल, राकेश पांडया, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, लोकेश सैनी, राजू अस्थाना, अमन गुप्ता व अमरेंद्र अर्कवंशी आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जय जवान चौक पर कमल ज्योति अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई का जश्न मनाया और आतिशबाजी की। यहां सभासद महेंद्र सोनी व बजरंग दल के शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे। ग्राम सिमरी के र्साइं मंदिर परिसर में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह राठौर ने कमल ज्योति प्रज्ज्वलित की। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता अजय वाजपेई भुल्लन ने कस्बा स्थित आवास पर दीप जलाया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां धीरज गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, मंजुलकांत पांडेय, रामलोटन अवस्थी, कुलदीप कुशवाहा, अशोक यादव, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह व सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। ग्राम दहेलिया स्थित शिव मंदिर में अवधेश रस्तोगी व बृजेश गुप्ता ने दीप जलाए। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रामभजन श्रीवास्तव ने सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ ग्राम अयारी, उरेली और नेवादा चठिया बूथों पर लाभार्थियों के घरों पर जाकर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर नीतीश कुमार, धनीराम कश्यप, अश्वनी कुमार शर्मा, राजकुमार मिश्रा व राजेश्वर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed