फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 villages affected by Garra flood, people's miseries increased

Hardoi News: गर्रा की बाढ़ से प्रभावित हुए 50 गांव, लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं

Sun, 14 Jul 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
50 villages affected by Garra flood, people's miseries increased
हरदोई/पाली/सांडी/शाहाबाद। देवहा नदी के जरिए गर्रा नदी में नानक सागर बैराज से आया पानी शनिवार को यहां बढ़ा। अब 50 गांवों में पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ीं हैं। सदर तहसील और सांडी क्षेत्र के कई और गांवों के चारों ओर पानी पहुंच गया है। बरवन मार्ग से पानी छू गया है। शाहाबाद-पाली मार्ग के ऊपर से पानी निकलने लगा है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में गर्रा का पानी बढ़ने से मिरकापुर, कोइलहा, मानीमऊ के चारों ओर पानी भर गया है। बरवन मार्ग को पानी छूने लगा है। डीएसडीओ डॉ. रामप्रकाश ने प्रभावित लोगों को नाश्ता-पानी का वितरण कराया। सांडी में चौधरियापुर-नेवादा मार्ग पर कटान जारी है। एसडीएम बिलग्राम राकेश सिंह ने जायजा लिया। अलियापुर के चारों ओर भी पानी आ गया है। पाली क्षेत्र में गर्रा नदी की बाढ़ से कहार कोला सहित 20 से अधिक गांव के लोगों की दुश्वारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

गांवों और घरों में पानी घुसने से गृहस्थी बचाने की भी समस्या खड़ी हो गई है। हजारों बीघा फसलें भी पानी में डूब गईं हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और बताया कि यही आलम रहा तो, जल्द ही खाने-पीने की भी समस्या हो जाएगी। अतरजी, बेगराजपुर, पहाड़पुर, बरगदिया, गुजीदेई, कहारकोला, रणधीरपुर गांव के मुख्य मार्गों पर तीन फीट पानी बह रहा है। मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से कोई भी अधिकारी भी इन गांवों में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्रा नदी में शनिवार को भी जलस्तर में इजाफा देखने को मिला है। पाली-शाहबाद मार्ग पर बरगदिया से लेकर आगमपुर तक पानी तेज बहाव से मार्ग पर चलने लगा है। मार्ग पर दो पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। शाहाबाद क्षेत्र में गर्रा से प्रभावित गांवों की स्थिति वैसी ही है। गर्रा नदी में उमरिया कैथानी के पास कटान जारी है। एसडीएम पूनम भास्कर ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए भोजन पैकेट वितरित कराए जा रहे हैं।

---
नदियों के जलस्तर पर एक नजर
हरदोई। गर्रा नदी में आई बाढ़ के साथ ही यहां पर गंगा और रामगंगा नदी के पानी पानी की भी निगरानी शुरु कराई गई है। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से बताया गया कि गर्रा नदी में शाहजहांपुर में 45 सेंटीमीटर पानी की कमी आई और पानी 149.30 मीटर रहा है लेकिन, यह चेतावनी बिंदु 148 मीटर से 1.30 मीटर ऊपर है। रामगंगा नदी के पानी में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। रामगंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर 136.90 मीटर पर पहुंच गया और यह खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा नदी के पानी में 30 सेंटीमीटर की कमी आई। यह 135.15 मीटर पर है। गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 40,003 और नरौरा बैराज से 37,515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। (संवाद)
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed