फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 thousand rupees crossed after cutting girl's bag, mother unconscious

Hardoi News: युवती का झोला काटकर 50 हजार रुपये पार, मां बेहोश

Wed, 20 Mar 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 20 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees crossed after cutting girl's bag, mother unconscious
मल्लावां (हरदोई)। त्योहार की खरीदारी के लिए बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर निकली युवती के झोले को काटकर बदमाशों ने रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी युवती ने साथ आई मां को दी तो वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी आरती देवी अपनी मां नन्हीं देवी और भाभी रेनू देवी के साथ कस्बे की बाजार में खरीदारी के लिए आई थीं। मल्लावां कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित इंडियन बैंक से उसने 50 हजार रुपये निकाले और एक झोले में रख लिए। इसके बाद वह मां और भाभी के साथ पैदल ही एक दुकान पर खरीदारी करने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने आरती के झोले को नीचे से काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। आरती ने रुपये पार हो जाने की बात मां नन्हीं को बताई तो वह बेहोश हो गईं। चौराहे पर अचानक महिला के बेहोश हो जाने की जानकारी पर भीड़ लग गई। होश आने पर महिला ने घटना के बारे में अन्य लोगों को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर आरती ने पुलिस को दी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना का खुलासा जल्द करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed