{"_id":"61f96edea8a9b97a6e1a9345","slug":"48-new-infected-found-including-doctor-hardoi-news-knp678332598","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत 48 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर समेत 48 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को डॉक्टर समेत 48 नए संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि उनके कार्यालय के डब्लूएसओ विभाग में तैनात महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक बच्चा और आठ वृद्ध हैं।
सीएमओ ने कहा कि नए संक्रमित ग्रामीण इलाकों में मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
सीएमओ ने बताया कि 20 सेंटरों पर कोरोना की जांच की जा रही हैं। मंगलवार को इन सेंटरों व मोबाइल टीमों ने 3816 लोगों की जांच की।