{"_id":"5f11e51e8ebc3e6370376a6c","slug":"48-more-corona-possitive-found-hardoi-news-knp571769332","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 और मिले कोरोना संक्रमित, महिला अस्पताल में प्रसव बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 और मिले कोरोना संक्रमित, महिला अस्पताल में प्रसव बंद
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में बंद लेबर रूम। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार आधी रात और शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में 48 लोग और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव 504 हो गए हैं। इनमें 246 एक्टिव केस हैं, जबकि 251 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सात मौतें हुईं हैं। संक्रमित लोगों में महिला अस्पताल की वार्ड आया और दो कर्मियों के होने के कारण महिला चिकित्सालय में प्रसव सुविधा बंद कर दी गई है। अब यहां रविवार से दोबारा प्रसव की सुविधा चालू की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला महिला चिकित्सालय में तैनात वार्ड आया (55), लेबर रूम में ड्यूटी करने वाली सफाईकर्मी (45) संक्रमित मिली है। महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव सुविधा फिलहाल बंद कर दी गई है। पूरे परिसर को शनिवार रात तक सैनिटाइज कराया जाएगा। डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर प्रसव की सुविधा है।
इसकी सूचना भी जिला महिला अस्पताल में अलग-अलग स्थानों पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। इसके अलावा कोथावां सीएचसी में तैनात ईएमओ (31) भी संक्रमित मिले हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों न्यू पीएचसी बेनीगंज में लगी थी। वहीं संक्रमित लोगों में न्याय विभाग की एक स्टेनो और एक अर्दली भी शामिल हैं। नजारत प्रभारी अपर जिला जज संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। इसके कारण अब शनिवार और रविवार को पूरे न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। न्यायालय परिसर में बिना मास्क मिलने पर वालों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर भी चपेट में आए
जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर (42) भी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले उनके पिता (80) पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिला कारागार का एक सिपाही (42) भी संक्रमित मिला है। एक बंदी (40) भी संक्रमित है। बंदी पहले से बीमार था और इसलिए उसे जिला कारागार के सामने बनाए गए अस्थायी कारागार मेें रखा गया था। अतरौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक (26) और सिपाही (25) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। मझिला थाने में तैनात सिपाही की पत्नी (27) और पुत्र (2) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसपी कार्यालय में तैनात और पूर्व में संक्रमित मिल चुके पुलिसकर्मी का पुत्र (9) भी संक्रमित मिला है।
पीतांबरगंज और खगेश्वरपुरवा में बढ़े कोरोना के मरीज
शहर में रेलवेगंज क्षेत्र में पीतांबरगंज में दंपति और उसकी बहू संक्रमित मिले हैं। इनका एक पड़ोसी पूर्व में संक्रमित मिला था, इसलिए इन लोगों ने भी कोरोना की जांच को नमूना दिया था। संक्रमित लोगों में बुजुर्ग (62), उनकी पत्नी (56) और पुत्रवधू (32) शामिल हैं। शहर के खगेश्वरपुरवा निवासी दो परिवारों के छह लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक परिवार के कुछ लोग पूर्व में भी संक्रमित मिल चुके हैं। शहर के वैटगंज निवासी बुजुर्ग (62), बहरा सौदागर निवासी (58), सुभाषनगर निवासी (50), आलूथोक उत्तरी निवासी (20), न्यू सिविल लाइन्स निवासी (40), खजांची टोला निवासी (30) प्रगतिनगर निवासी (48) और वैटगंज निवासी (29) भी संक्रमित मिले हैं।
ग्रामीण इलाकों में भी प्रकोप
शाहाबाद के मोहल्ला चौक निवासी सराफा व्यापारी (38) संक्रमित मिला है। मल्लावां कस्बे के कटरा गंगारामपुर में भी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। गंगारामपुर निवासी युवक (24) की शादी लॉकडाउन के दौरान बीती 15 मई को हुई थी। उसके साथ उसकी पत्नी (20) और दादी (70) भी संक्रमित हैं। बांसा निवासी युवक (30) भी पॉजिटिव है। उसके पिता की मौत कोरोना की चपेट में आकर 12 जुलाई को लखनऊ मेडिकल कालेज में हुई थी। बीकापुर निवासी युवक 12 जुलाई को पॉजिटिव मिला था। अब उसकी मां (65) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हरियावां विकास खंड के ग्राम मझोला निवासी युवक (25) एचडीएफसी बैंक खुटार पुवायां में तैनात है। वह संक्रमित है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर युवक (32) हरियावां विकास खंड के ग्राम बांसी का निवासी है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।