फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   45 per cent of operator exam candidates absent

परिचालक परीक्षा में 45 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर

Sun, 06 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
45 per cent of operator exam candidates absent

राज्य सड़क परिवहन निगम में परिचालक पद पर भर्ती के

विज्ञापन
लिए जिले में भी 20 केंद्रों पर परीक्षा हुई। शहर और आसपास के क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिनकी निगरानी की जिम्मेदारी सेक्टरवार नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दी गई।

जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर प्रस्तावित साढ़े नौ हजार परीक्षार्थियों में से करीब 45 फीसदी अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि शासन ने परिवहन निगम में परिचालकाें के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए रविवार को तमाम अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में भी 9,474 अभ्यर्थियोें को परीक्षा देने को 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

शहर में स्थिति जीआईसी, आर्य कन्या, वेणी माधव व पांच किमी के क्षेत्र में कुल 20 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए सात सेक्टर बनाए गए और प्रत्येक सेक्टर जिम्मेदारी एक आला अधिकारी को दी गई। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, सभी एसडीएम को एक-एक सेक्टर दिया गया और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक सेक्टर का आवंटन कर परीक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई।

रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इस बाबत एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटाई गई और इस दौरान करीब 45 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed