फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   45 degree mercury troubled, hot dusty winds stunned

Hardoi News: 45 डिग्री के पारे ने किया परेशान, गर्म धूलभरी हवाओं ने छकाया

Mon, 17 Jun 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
45 degree mercury troubled, hot dusty winds stunned
हरदोई। गर्मी के तीखे तेवर लगातार जारी हैं। चार दिन बाद फिर से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूलभरी पश्चिम की हवाएं मुसीबत का सबब बन गईं। दिन भर धूल उड़ती रही और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं।
विज्ञापन

आम तौर पर नौतपा के बाद गर्मी के तेवर नर्म होने लगते हैं और मौसम बदलने लगता है। इस बार नौतपा बीतने के बाद भी गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आ रही है। रविवार की अपेक्षा तापमान .5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सोमवार को 45 डिग्री तक जा पहुंचा। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के कारण भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए। दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में गर्मी के कारण ही सन्नाटा पसरा रहा। इस सबके बीच धूल भरी तेज गर्म हवाएं चलने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्दता सुबह के समय 55 और शाम के समय 34 फीसदी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज में अब बदलाव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जून 45 32.4
16 जून 44.5 31.5
15 जून 43.5 31.0
14 जून 44.5 32
13 जून 44.5 32
12 जून 45 31.5
11 जून 45 31.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed